MI VS RCB WPL highlights: wpl 2026 के पहले मुकाबले में RCB ने MI को तीन विकेट से हराया. MI द्वारा मिले 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम की ऑलराउंडर de klerk ने अंतिम गेंद पर टीम को जीत हासिल कराई|
RCB VS MI highlight: rcb ने wpl 2026 के पहले मुकाबले में mi को तीन विकेट से हराया। रोमांच मुकाबले में rcb ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। mi ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद बीच के ओवरों में लड़खड़ाई, हालांकि नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 63 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु की टीम को धमाकेदार अंदाज में जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए।
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को स्मृति मंधाना और हैरिस ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। कप्तान स्मृति मंधाना 13 गेंद में 18 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 12 गेंद में 25 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। हेमलता ने 12 गेंद में 7, ऋचा ने 6 गेंद में 6 और राधा ने एक रन बनाया।
अरुंधति रेड्डी ने 25 गेंद में 20 रन का योगदान दिया। श्रेयंका पाटिल ने एक रन बनाया। अमनजोत कौर के क्रीज पर उतरने के बाद डी क्लर्क ने ज्यादा गेंदें खेली।
इस दौरान उन्होंने अंतिम ओवर में 18 रन बनाकर बेंगलुरु को जीत दिलाई। क्लर्क ने ब्रंट के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। डी क्लर्क ने 44 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। मुंबई की ओर से सजना ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नादिन डी क्लार्क ने तीन विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही। टीम ने पांचवें ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। अमेलिया केर 15 गेंद में 4 रन ही बना सकीं। बेल ने उन्हें आउट किया। ब्रंट ने तीन गेंद में चार बनाए। कमलिनी 32 रन बनाकर आउट हुईं। श्रेयंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंद में 20 रन बनाए। सजना ने 25 गेंद में ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेली। निकोला कैरी 29 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुईं।
आरसीबी ने आखिरी ओवर ने इस मुकाबले को जीता। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। जिसे उन्होंने चेज कर लिया।
हरमनप्रीत ने कहा हम जानते हैं कि उन में डी क्लार्क इतनी काबिलियत है की अंतिम ओवर में जरूर के मुताबिक रन बना सकती है मुझे लगता है कि हमने बस एक अच्छी बोल नहीं फेंक सके, जिसकी आखिरी ओवर में दरकार थी कभी-कभी ऐसा होता है
हमने उन्हें दो या तीन मौके दिए और जब आप किसी बल्लेबाज को मौके देते रहते हैं तो वह हमेशा और भी मजबूत माइंडसेट के साथ वापस आते हैं हम यह नहीं कह सकते की आखिरी ओवर में हमारे पक्ष में नहीं गया हमें कुछ मौके मिले लेकिन उन्हें भुना नहीं सके मुझे लगता है कि हम गेम में थे,
हमने वह सब कुछ किया जो इस मैच को जीतने के लिए जरूरी था लेकिन उस आखिरी ओवर को छोड़कर अगर हम एक अच्छी बोल डालते तो हम matchजीत सकते थे.