IND vs NZ 1st ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में हराया, विराट कोहली की धमाकेदार पारी, केएल राहुल ने छक्के से किया मैच फिनिश

IND vs NZ 1st ODI Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए. भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

IND vs NZ 1st ODI Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.

 न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए. भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच को जीत लिया. भारत ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. उसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में होगा.

कॉन्वे, निकोल्स और मिचेल की शानदार बैटिंग

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. कॉन्वे ने 56 और निकोल्स ने 62 रन बनाए. इन दोनों के बाद डेरेल मिचेल ने 71 गेंद पर 84 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

भारत के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए. कुलदीप यादव को 1 सफलता मिली.

शतक से चूके विराट कोहली

इसके बाद टीम इंडिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. नौवें ओवर की चौथ गेंद पर टीम को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. हिटमैन 29 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के लगाए. कप्तान शुभमन गिल ने 71 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली. विराट कोहली दुर्भाग्यशाली रहे और अपना शतक पूरा नहीं कर पाए.

 उन्होंने 91 गेंदों पर 93 रन बनाए. इस दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया. श्रेयस अय्यर एक रन से अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए. वह 47 गेंद पर 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे. केएल राहुल ने नाबाद 29 और हर्षित राणा ने 23 गेंद पर 29 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

भारत की शानदार जीत

केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच को समाप्त कर दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने मैच को 4 विकेट से जीत लिया.
केएल राहुल 21 गेंद पर 29 और वॉशिंगटन सुंदर 7 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे.
जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवरों में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. विराट कोहली ने 93 और श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *